Nag Panchami Rangoli Design (नाग पंचमी की रंगोली डिजाइन फोटो): हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। आज 17 अगस्त को शिव भक्त नाग पंचमी मना रहे हैं, इस खास दिन पर नाग देव की पूजा पाठ के साथ साथ घर आंगन को फूल और रंगोली से सजाने का भी महत्व है। अगर आप भी आज नाग पंचमी के शुभ दिन पर अपने घर के द्वार या मंदिर में खूबसूरत सी रंगोली का डिजाइन बनाना चाहते हैं। तो यहां देखें लेटेस्ट, सिंपल, ईजी रंगोली डिजाइन, नाग पंचमी की रंगोली के डिजाइन, नाग पंचमी रंगोली फोटो।
Nag Panchami ki Rangoli latest simple rangoli designs
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आंगन में नाग देवता के नाम की ऐसी वाली रंगोली बनाएंगे तो बहुत ही अच्छा लगेगा। ऊँ, दीया, फूलों से सजी इस रंगोली के साथ आप शुभ नाग पंचमी भी लिख सकते हैं या फिर कोई नाग मंत्र भी आपकी रंगोली की शोभा बढ़ा देगा।
बिगिनर्स अगर नाग पंचमी पर बनाने के लिए सिंपल और बहुत ही सुंदर सी रंगोली का डिजाइन ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए ये वाली शिवलिंग और नाग देव की रंगोली बनाना बेस्ट हो सकता है।
फूलों से सजी हुई रंगोली घर आंगन की शोभा में चार चांद लगा ही देती है। जरूर ही आपको भी इस नाग पंचमी पर अपने घर के द्वार या मंदिर, आंगन में ऐसी वाली स्पेशल रंगोली के डिजाइन बनाने ही चाहिए।
ये सारी रंगोली के डिजाइन्स भी इन दिनों बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी हैं। आप इन्हें इस नाग पंचमी बना सकते हैं, जरूर ही इनमें से एक भी डिजाइन बना ली तो लोग रुक रुककर आपकी तारीफ करेंगे।
सिंपल सी तोरण स्टाइल रंगोली की डिजाइन भी त्योहारों पर अच्छी लगती हैं। एकदम ही सिंपल सा डिजाइन चाहिेए, तो फिर तो आपके लिए ये वाली रंगोली की डिजाइन बेस्ट हो सकती है। इसको आप अपनी पसंद के रंगों से सजा सकते हैं। तो आस पास दीया या फिर असली फूलों का डेकोरेशन भी एकदम ही कमाल लगेगा।
ट्रेडिशनल और सिंपल स्टाइल की रंगोली का डिजाइन बनाना है, तो नाग पंचमी के दिन पर आप ऐसी डॉट वाली कोलम स्टाइल की रंगोली जरूर बनाएं। ऐसी वाली रंगोली का डिजाइन सदाबहार है और जरूर ही इसे देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं नाग देव आपके आंगन में विराजमान हों।
इस नाग पंचमी जरूर ही आपको इन सारी रंगोली की डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली रंगोली का डिजाइन सेलेक्ट कर घर आंगन को सजाना चाहिए।
