Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा चमकता है चांद सा? यहां से नोट करें रामबाण नुस्खा

Multani Mitti Face Pack: चेहरे के ग्लो के लिए मुल्तानी मिट्टी अप्लाई करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये नेचुरल नुस्खा निखरी और बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट है, हालांकि अगर आप मुल्तानी मिट्टी के साथ कुछ खास चीजें मिलाकर लगाएंगे, तो निखार दुगना चढ़ेगा। देखें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक घर पर कैसे बनाएं।

Multani Mitti Face Pack: चेहरे को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए अक्सर ही हम लोग बाजार में मिल रहे फेस वॉश या फेस पैक का यूज करते हैं। हालांकि इनमें कई तरह के केमिकल्स हो सकते हैं, जो त्वचा का नेचुरल निखार छीन सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी वाला नुस्खा सालों से चला आ रहा है, जो फेस के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन की रंगत सुधार देते हैं और निखरी, सॉफ्ट त्वचा देते हैं। सिर्फ मुल्तानी मिट्टी वाला फेस पैक को असरदार होता ही है, लेकिन अगर उसी के साथ कुछ खास चीजें और मिला दें तो असर दुगना हो जाता है। ऐसे में यहां देखें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

What To Mix in Multani Mitti Face Pack

गुलाब जल

मुल्तानी मिट्टी के साथ अगर आप चेहरे पर गुलाब जल मिलाकर लगाएंगे, तो स्किन बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार हो जाएगी। जरूर ही आपको ये वाला नुस्खा ट्राई करना ही चाहिए। इससे कील, मुंहासे भी खत्म होंगे और पिगमेंटेशन खास तौर से दूर होगा।

End of Feed