जिद्दी पिंपल्स से हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल, जानें फेस पैक बनाने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 29, 2024, 07:09 AM IST

Multani Mitti Face Pack: अगर आप पिंपल, एक्ने की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के इस्तेमाल से आप निखरी और पिंपल फ्री त्वचा पा सकते हैं। यहां जानें फेस पैक तैयार करने का सही तरीका।

Multani Mitti Face Pack: धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की चपेट में आने से चेहरे पर अक्सर एक्ने या मुंहासे निकाल आते हैं। चेहरे पर पिंपल का आना एक बात है, लेकिन समस्या तो तब बढ़ जाती है जब इसके जिद्दी दाग जाने का नाम नहीं लेते हैं। पिंपल की खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे फेशियल कराते हैं। वहीं कुछ लोग पिंपल से छुटकारा पाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आपके लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर साबित हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर आप पिंपल फ्री स्किन पा सकती है। यहां जानें मुल्तानी मिट्टी फेस पैक तैयार करने का तरीका।

Multani Mitti face pack for glowing skin

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

स्किन को ग्लोइंग और पिंपल फ्री बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से पिंपल की समस्या से आपको कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जाएगा।

End of Feed