Motivational Quotes: Motivational Shayari, Lines in Hindi- सफलता (Success) की लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ती है, सैलाब उमड़ता है जीत जाने के बाद.... जी हां ये लाइन आज के समय में एकदम सही बैठती है। आज की जिंदगी (Life)में कई तरह के उतार-चढ़ाव बहुत आते हैं। इन उतार-चढ़ाव से जीवन के बारे में पता चलता है कि बुरे वक्त में कौन आपके साथ है और कौन नहीं। अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।
Motivational Shayari Gyaan Ke Moti (Pic-iStock)
जीवन के हर उतार-चढ़ाव को मुस्कुराहट और हिम्मत के साथ स्वीकार करना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको भी अपने जीवन में मोटिवेट होना है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मोटिवेशनल शायरियां (Motivational Shayari) लेकर आएं हैं, जो आपको हमेशा बुरे समय में मोटिवेट (Motivate) करने का काम करेगी।
मोटिवेशनल शायरी (Motivational Shayari)
राह संघर्ष की जो चलता है,
वहीं संसार को बदलता है,
जिसने रातों में जंग जीती है,
सूर्य बनकर वही निकलता है!
काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,
यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,
जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।
हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा!
मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है?
हौसला हो तो फासला क्या है
ये जिंदगी हसीं है इससे प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो,
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक्त पर एतबार करो।
अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फैसला,
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा!
अकेले चलने का साहस रखो जनाब,
कामयाबी एक दिन आपके कदमो में होगी!
चल यार एक नई शुरुआत करते है,
जो उम्मीद जमाने से की थी,
वो अब खुद से करते हैं!
हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं,
हमसे जमाना खुद है जमाने से हम नहीं!
जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
जीत के खातिर ऐसा जुनून चाहिए,
ये आसमान भी आएगा जमीन पर,
बस इरादों में ऐसी गूंज होनी चाहिए!
जीतेंगे हम ये वादा करो,
कोशिश हमेशा ज्यादा करो,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,
मजबूत इतना इरादा करो!
फर्क होता है खुदा और फकीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में,
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि,
कुछ और अच्छा लिखा है तकदीर में !
