Motilal Nehru Birth Anniversary: हज़ारों के कपड़े, घड़ी पहन शानोशौकत से रहते थे नेहरू जी के पिता, जानें उनके ठाठ-बाट से जुड़े दिलचस्प किस्से

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 6, 2023, 10:59 AM IST

Motilal Nehru Birth Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतिलाल की लग्जरी वाली लाइफस्टाइल के चर्चे सालों से सुर्खियों में रहे हैं। कहा जाता है कि, वे लंदन में सिले तो यूरोप से धुलकर आए कपड़े पहननते थे। यहां देखें मोतिलाल नेहरू के जीवन और ठाठ बाट वाली जिंदगी से जुड़े कुछ बहुत ही दिलचस्प किस्से।

Motilal Nehru Birth Anniversary: आज के दिन को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के पिता और ब्रिटिश शासन काल में देश के सबसे बड़े तथा महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल रहे श्री मोतिलाल नेहरू (Motilal Nehru) की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। वकील होने के साथ साथ वे कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध नेता भी थे। मोटी फीस वसूलने वाले मोतिलाल नेहरू और पूरे नेहरू खानदान की लग्जरी और धनधौलत से (Nehru Family lifestyle) भरी लाइफस्टाइल से जुड़ी कहानियां अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

Motilal nehru, Luxurious lifestyle, Motilal Nehru Birth Anniversary

(File Photo - TOI) Motilal Nehru birth anniversary interesting facts about Jawaharlal Nehru's father's luxurious life in Hindi

कहा जाता है कि 1900 के दशक में बार बार यूरोप जाना, महंगे से महंगे कपड़े, लग्जरी घड़ियां, (Luxurious lifestyle of Nehru) जूते पहनना और गाड़ियों में घूमना उनके लिए बहुत ही मामुली बात थी। अंग्रेजी हुकुमत के प्रिवी काउंसिल में केस लड़ने की उस ज़माने में किसी को इजाज़त नहीं होती थी, हालांकि मोतिलाल नेहरू उन (Motilal Nehru Lifestyle) चंद लोगों की लिस्ट में शामिल जिनके मुकदमे पेश करने तथा बोल-चाल के ढंग से ब्रिटिश जज भी अत्यधिक प्रभावित थे। यहां देखें मोतिलाल नेहरू के शानोशौकत वाले जीवन से जुड़ी कुछ बहुत ही दिलचस्प बातें -

End of Feed