#MannSeMaa: वो मां जिसने समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ा, बेटे गोद लेने की लड़ी लंबी लड़ाई - भावुक कर देगी लाइफ स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2023, 09:46 AM IST

Mothers Day Special: मदर्स डे पर पढ़ें अकई पद्माशाली की कहानी जिन्होंने समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक बेटे को गोद लिया। ट्रांसजेंडर के साथ अकई ने शादी रचाई और अब एक सुखी फैमिली लाइफ जी रही हैं।

Mothers Day Special: ट्रांसजेंडर के सामने कई तरह की चुनौतियां होती हैं। ऐसी ही एक चुनौती मां बनने की होती है। यही वजह है कि ट्रांसजेंडर मां के खूबसूरत अहसास को महसूस करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कर्नाटक की अकई पद्माशाली ने भी इस अहसास के लिए एक बच्चे को गोद लिया। पद्माशाली ने मन से मां प्रोग्राम में बताया कि उन्होंने साल 2019 में बेटे अविन को गोद लिया। पद्माशाली कहती हैं कि इस बच्चे को गोद लेने के बाद मेरी दुनिया ही बदल गई। इस खुशी को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैं हर पल इस अहसास को महसूस करती हूं। पद्माशाली ने बताया कि मेरे बच्चे ने कभी मुझे मां नहीं कहा। वह हमेशा मुझे अथाई कहता है।

बेटे के साथ है मन का रिश्ता

ट्रांसजेंडर पद्मशाली कहती हैं, बच्चे के साथ मेरा मन का रिश्ता है। मैं अपने बच्चे को अपना सारा समय देती हूं। उसके लिखने, पढ़ने और खेलने के साथ खाने और सोने तक हर समय में उसके साथ होती हूं। ये एक खूबसूरत अहसास है, जिसे मैं हमेशा महसूस करना चाहती हूं।

End of Feed