World Saree Day 2025: विश्व साड़ी दिवस पर जानें दुनिया की सबसे महंगी साड़ी के बारे में, ये किसके पास है

World Saree Day 2025: 21 दिसंबर को वर्ल्ड साड़ी डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर जानें कि दुनिया की सबसे महंगी साड़ी कौन सी है। ये कौन से फैब्रिक से बनती है और क्या इसे पहनने का भी वही पारंपरिक तरीका है। देखें ये रोचक जानकारी।

World Saree Day 2025: दुनिया की सबसे कीमती साड़ी 39.3 लाख रुपये की कीमत वाली विवाह पट्टू कांजीवरम मानी जाती है। इसी वजह से इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। काम के हिसाब से इसकी कीमत में थोड़ा बहुत फेर बदल हो सकता है। यह साड़ी बेस्ट क्वालिटी के सिल्क यानी रेशम से बनाई जाती है और इस पर सोना, हीरे और चांदी बारीक काम होता है।

World Saree Day 2025

दुनिया की सबसे महंगी साड़ी कौन सी है (Pic: TNN)

दुनिया की सबसे महंगी साड़ी कौन सी है

दुनिया की सबसे महंगी साड़ी चेन्नई सिल्क की विवाह पट्टू कांजीवरम (कांचीवरम) है। इस साड़ी को डबल वार्प तकनीक से हाथ से बुना गया था। इसके ब्रोकेड में 64 रंग शेड और 10 अद्वितीय डिजाइन हैं। खास वर्क वाली इस साड़ी का वजन लगभग आठ किलोग्राम है। साड़ी में सोना, हीरा, प्लैटिनम, चांदी, माणिक, पन्ना, नीलम और मोती जैसे कीमती धातु और पत्थरों का महीन काम शामिल है। बताया जाता है कि इसमें 59.7 ग्राम सोना, 3.9 कैरेट हीरा और 5 कैरेट नीलम का इस्तेमाल किया गया था।

End of Feed