Most Expensive Ice Cream: 14 लाख डॉलर की है स्ट्रॉबेरी अरनॉड आइसक्रीम, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी आइसक्रीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 28, 2023, 12:26 PM IST

Most Expensive Ice Creams in the World: बाजार में आइसक्रीम की कई वैरायटी मौजूद हैं। 5 रुपये से आइसक्रीम की कीमत शुरू हो जाती है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी आइसक्रीम की कीमत 14 लाख डॉलर है। जी हां, दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की कीमत यही है।

Most Expensive Ice Cream: आइसक्रीम एक ऐसा प्रोडक्ट जिसे छोटे बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक सभी लोग पसंद करते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो आइसक्रीम को नापसंद करता हो। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहद महंगी आइसक्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इन आइसक्रीम्स का स्वाद लेने के लिए आपको हजारों डॉलर खर्च करेंगे पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं इन आइसक्रीम के नाम उनकी कीमत और खासियत के बारे में—

Most Expensive Ice Cream: 14 लाख डॉलर की है स्ट्रॉबेरी अरनॉड आइसक्रीम, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी आइसक्रीम

Strawberries Arnaud

स्ट्रॉबेरी अरनॉड – (Strawberries Arnaud )

इसे दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम माना जाता है जिसकी कीमत की बात करें तो ‘1.4 मिलियन डॉलर’ (यानी 14 लाख डॉलर) है। इसकी रेसिपी में स्ट्रॉबेरी क्रीम, वाइन, मसाले और वनीला आइसक्रीम जैसी चीजें शामिल हैं। ये आइसक्रीम न्यू ऑर्लिएंस के अरनॉड़ रेस्टोरेन्ट में परोसी जाती है। जो चीज इसे सबसे महंगा बनाती है वो है इस 7.09 कैरेट के हीरे की अंगूठी। जिसका प्रयोग स्ट्रॉबेरी पर सजावट के लिए किया जाता है।

End of Feed