Monsoon Hair Care Tips: Monsoon में ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2023, 12:56 PM IST

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में बाल चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है मौसम में उमस का होना।

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में बाल चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है मौसम में उमस का होना। उमस की वजह से बालों में पसीना आता है जिससे स्कैल्प गंदे होकर ऑयली हो जाते हैं। ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर ऑयली बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप ऑयली बालों की समस्या से जल्द निजात पा सकते हैं।

ऑयली बालों से छुटकारा दिलाए ये नेचुरल चीजें

नींबू का रस

नींबू में अम्लीय गुण पाए जाते हैं जो ऑयली बालों से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। इसे अप्लाई करने के लिए पहले अपने बालों को शैंपू से धो लें। फिर नींबू के रस को बालों पर अप्लाई करें। इससे आपके बालों को पीएच लेवल मेंटेन रहेगा।

End of Feed