मॉनसून में फल साफ दिख रहे हैं, फिर भी क्या वे सुरक्षित हैं? डॉक्टर से जानिए धोने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Monsoon Fruits Washing Tips: बारिश के मौसम में फल बाहर से साफ दिख सकते हैं, लेकिन उन पर बैक्टीरिया, वायरस और कीटनाशकों के अवशेष मौजूद हो सकते हैं।आइए डॉक्टर से जानें मॉनसून में फल धोने का सही तरीका।

Monsoon Fruits Washing Tips: बारिश का मौसम आते ही बाजार में आम, जामुन, नाशपाती, अमरूद और दूसरे कई ताजे फल मिलने लगते हैं। इन्हें देखकर अक्सर लगता है कि फल बिल्कुल साफ हैं, इसलिए लोग बिना ज्यादा सोचे इन्हें खा लेते हैं। लेकिन बाहर से चमकदार और साफ दिखने वाले फल हमेशा सुरक्षित हों, ऐसा जरूरी नहीं है। बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा रहती है, जिससे फल की सतह पर गंदगी, कीटाणु और कीटनाशकों के बचे हुए कण चिपके रह सकते हैं। अगर इन्हें ठीक से साफ किए बिना खाया जाए, तो पेट खराब होने, उल्टी-दस्त या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मोहित शर्मा के अनुसार मॉनसून में फल खाना फायदेमंद तो है, लेकिन उन्हें सही तरीके से धोना और संभालना भी उतना ही जरूरी है। आइए डॉक्टर से ही जानते हैं कैसे आसानी से आप कर सकते हैं यह काम।

Monsoon Fruits Washing Tips

मॉनसून में साफ दिखने वाले फल क्या वाकई सुरक्षित हैं?

बाहर से साफ दिखने वाले फल भी हो सकते हैं गंदे

कई बार फल इतने चमकदार दिखते हैं कि लगता है इन्हें धोने की जरूरत ही नहीं है। लेकिन फल खेत से लेकर मंडी और फिर दुकान तक कई हाथों से होकर गुजरते हैं। इस दौरान उन पर धूल, मिट्टी, गंदगी और ऐसे कीटाणु लग सकते हैं जो आंखों से दिखाई नहीं देते। इसलिए सिर्फ देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि फल पूरी तरह सुरक्षित है।

End of Feed