घर पर रैंप वॉक से शुरू हुआ अवनी गुप्ता का सपना, अब Miss Supranational 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

घर में मां के साथ रैंप वॉक की प्रैक्टिस से शुरू हुआ अवनी गुप्ता का सपना अब Miss Supranational 2026 के ग्लोबल मंच तक पहुंच गया है। जानिए कैसे एक ऑडिटर से ब्यूटी क्वीन बनीं अवनी, उनके परिवार के सहयोग और भारत का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणादायक कहानी।

कई बड़े सपनों की शुरुआत किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि घर के छोटे-छोटे पलों से होती है। कुछ ऐसा ही सफर रहा मिस दिवा सुप्रानेशनल 2025 (Miss Diva Supranational 2025) अवनी गुप्ता का। आगरा की रहने वाली अवनी आज Miss Supranational 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पोलैंड जाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने की शुरुआत बचपन में घर पर मां के साथ रैंप वॉक की प्रैक्टिस से हुई थी। कभी कॉर्पोरेट ऑफिस में लैपटॉप के सामने बैठकर काम करने वाली अवनी आज दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से एक के मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। उनके इस सफर में मेहनत, परिवार का भरोसा और समाज के लिए कुछ करने का जज़्बा तीनों साथ-साथ चलते हैं।

Miss Supranational 2026 Avni Gupta

Miss Supranational 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अवनी गुप्ता

मां के अधूरे सपने से मिली अपने सपने को उड़ान

अवनी गुप्ता बताती हैं कि उनकी मां भी कभी मिस इंडिया बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती थीं। हालांकि, हालात की वजह से उनका सपना पूरा नहीं हो सका। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। बचपन में मां के साथ घर पर रैंप वॉक की प्रैक्टिस करते-करते अवनी के मन में भी यही सपना बस गया। आज वह मानती हैं कि उनके इस सफर में उनकी मां का सपना भी शामिल है।

End of Feed