लाइफस्टाइल

गंजी खोपड़ी पर भी उग आएंगे काले बाल, बस इस तरह करें मेथी दाने का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 2, 2025, 09:21 PM IST

मेथी दाने में प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, और निकोटिनिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी दाना कैसे बालों के लिए फायदेमंद है।

Image

Methi Hair mask

आजकल हर दूसरा व्यक्ति हेयरफॉल की समस्या से परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मेथी दाना कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी दाना किस तरह बालों के लिए फायदेमंद है।

बालों का झड़ना करे कम

मेथी दाने में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। ऐसे में अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो इसका जरूर इस्तेमाल करें।

बालों की ग्रोथ के लिए

मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व बालों के रोम को उत्तेजित करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। ऐसे में अगर आप काले, लंबे और घने बाल पाना चाहती हैं तो मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाने में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करने में मदद करते हैं।

बालों को मुलायम और चमकदार बनाए

मेथी दाने में लेसिथिन होता है, जो बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज़ करता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। इसके लिए 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। फिर इसे सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और आधा घंटा छोड़ दें। हफ्ते में 2 दिन इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article