Eid Mehndi Designs 2024: आज पूरे भारत में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। त्योहारों का सीजन हो और घर की महिलाएं मेहंदी ना लगाएं ऐसा हो ही नहीं सकता है। ईद से ठीक एक दिन पहले यानी चांद रात को घर की महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। त्योहारों का सीजन है तो महिलाएं यूनिक और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स लगाकर हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन कई बार मेहंदी डिजाइन्स को लेकर महिलाएं काफी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए यूनिक, ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
फ्लोरल पैटर्न डिजाइन
फ्लोरल पैटर्न मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन में भी हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो आप फ्लोरल पैटर्न मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाना काफी आसान है।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगता है। ईद पर महिलाएं इस तरह की मेहंदी भी लगा सकती हैं। चौड़े पैटर्न वाला ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर खूब फबेगा।
मंडाला मेहंदी डिजाइन
अगर आप झटपट हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो आप मंडाला मंडाला मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। ईद पर इस पैटर्न को जरूर ट्राय करें।
