दूध और आम एक साथ खाने से क्या होता है, आम खाने के कितने समय बाद दूध पीना चाहिए

Mango with milk is good or bad (आम खाने के बाद दूध पी सकते हैं कि नहीं): कच्चा या खट्टा आम दूध के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन पर ज्यादा असर पड़ सकता है।

Mango with milk is good or bad: गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में लाख परेशानियों के बीच एक अच्छी बात ये होती है कि यह अपने साथ रसीले आमों का मौसम भी लेकर आता है। आम (Mango) के शौकीन पूरे सीजन सुबह शाम आम के मजे लेते हैं। लोगों की खुराक बिना आम के पूरी ही नहीं होती है। लेकिन आम से जुड़े कई सवाल होते हैं जो लोगों के मन में तैरते रहते हैं। मसलन - आम खाने के बाद दूध पी सकते हैं कि नहीं, आम खाने के कितनी देर बाद दूध (Milk) पी सकते हैं, दूध के साथ आम (Mango with milk) खाने के नुकसान क्या हैं, आदि। यहां हम ऐसे ही सवालों का जवाब जानेंगे:

Is mango good with milk, What fruits are safe with milk

दूध के साथ आम खान सही या गलत (Photo: AI Image)

दूध और आम एक साथ खाने से क्या होता है

बहुत से लोग और विशेषज्ञ इस सवाल के जवाब पर बंटे नजर आते हैं। उनकी बातों का निचोड़ निकाले तो कह सकते हैं कि दूध के साथ आम खाना पूरी तरह से गलत नहीं है। हालांकि हर किसी के लिए यह संयोजन सही भी नहीं होता। आयुर्वेद के अनुसार दूध और आम अलग-अलग प्रकृति के होते हैं, इसलिए इन्हें साथ लेने पर कुछ लोगों को पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है, जैसे गैस, भारीपन या अपच।

End of Feed