अब बिना ग्लूकोज बढ़ने की चिंता के लें आम का मजा, बस याद रखें एक्सपर्ट की ये टिप्स, सेहत को नहीं पहुंचेगा नुकसान

Mango eating tips hindi: क्या आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का डर रहता है तो एक्सपर्ट के बताए आम खाने के इस तरीके, सही समय और हेल्दी कॉम्बिनेशन के आसान टिप्स की मदद से आप बिना टेंशन आम का स्वाद ले सकते हैं।

Mango eating tips hindi: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में आम की खुशबू फैलने लगती है। किसी को आमरस पसंद होता है तो कोई कटे हुए ठंडे आम देखकर खुद को रोक नहीं पाता। लेकिन कई लोग आम खाते वक्त मन में एक डर भी रखते हैं कि कहीं इससे ब्लड शुगर न बढ़ जाए। खासकर PCOS, इंसुलिन रेजिस्टेंस या डायबिटीज से जूझ रहे लोग अक्सर आम से दूरी बनाने लगते हैं।

Mango eating tips hindi

बिना ग्लूकोज बढ़ने की टेंशन के ऐसे खाएं आम

हालांकि क्लिनिकल डायटीशियन और हेल्थ इन्फ्लूएंसर अनुषा रोड्रिग्स का कहना है कि आम छोड़ने की जरूरत नहीं है। जरूरी यह है कि आप उसे किस तरीके से खाते हैं। अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो आम का स्वाद भी लिया जा सकता है और ग्लूकोज स्पाइक की चिंता भी काफी कम हो सकती है। सही मात्रा, सही समय और सही कॉम्बिनेशन के साथ आम खाना शरीर के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है।

End of Feed