Makar Sankranti Mehndi Design : आसमान की रंग बिरंगी पतंगों के बीच हाथों में सजाएं शानदार मेहंदी, देखें नई डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 12:02 AM IST

Makar Sankranti Mehndi Design : मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस खास मौके पर लोग काफी उत्साहित होते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसे लेकर कई तरह की तैयारियां करती हैं। कई महिलाएं अपनी साज-सज्जा पर ध्यान देती हैं। इनमें हाथों पर मेहंदी लगाना प्रमुख है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथों पर बनाएं भगवान वाला मेहंदी डिजाइन
  • जाल मेहंदी डिजाइन है बहुत ही खास
  • मकर संक्रांति पर हाथों पर बनाएं पतंग


Makar Sankranti Mehndi Design : हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति को प्रमुख पर्व माना जाता है। यह न सिर्फ भारत में ही, बल्कि नेपाल में भी बहुत ही धूम-धाम से सेलेब्रेट किया जाता है। मकर संक्रांति पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जब मनाया जाता है। यह पर्व जनवरी माह के चौदहवें दिन यानि 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस त्यौहार को लेकर भारत की महिलाएं और लड़कियां काफी उत्साह में रहती हैं। मकर संक्रांति के इस खास अवसर पर महिलाओं को सजना संवरना बहुत ही पसंद आता है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाना नहीं भूलती हैं। अगर आप भी मकरसंक्रांति के मौके पर खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहते हैं तो परेशान न हों। आज हम आपको आज मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन बताएंगे, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं। आइए जानते हैं मेहंदी का आकर्षक लेटेस्ट डिजाइन -

Makar Sankranti 2023 mehndi design

मकर संक्रांति पर हाथों पर लगाएं ये खास मेहंदी के डिजाइन

पतंग का मेहंदी डिजाइन

मकर संक्रांति के मौके पर आप अपने हाथों पर पतंग के डिजाइन को बना सकते हैं। इंटरनेट पर आपको कई ऐसे डिजाइन आसानी से मिल सकते हैं। यह आपकी संक्रांति को खास बना सकते हैं। साथ ही पतंगों का डिजाइन आपके हाथों पर निखरेगा। हाथों पर पतंग डिजाइन की मेहंदी बनाना बहुत ही आसान है।

End of Feed