Makar sankranti and Lohri 2023: हो जाइए पार्टी रेडी, आ गया है मस्ती का समय, पार्टी में इन बातों का रखेंगे ध्यान तो हर कोई बोलेगा-WOW

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 01:58 PM IST

Makar sankranti and Lohri 2023: लोहड़ी और सक्रांति की पार्टी के दौरान कुछ छोटी-छोटी टिप्स को ध्यान में रखकर हम अपनी पार्टी को बेहद शानदार बना सकते हैं। उमंग, उत्साह, जोश, जुनून और ऊंची उड़ान भरने वाले ये त्योहार हर दिल को खुशियों से भर देते हैं।ऐसे में पार्टी करना तो बनता है। लेकिन पार्टी ऐसी होनी चाहिए जो सभी को लंबे समय तक याद रहे। तो चलिए ये कैसे होगा, यहीं हम आपको आज बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोहड़ी और मकर संक्रांति पर पार्टी अरेंज करने से पहले जानें टिप्स
  • पार्टी में हर उम्र के लोगों के लिए होना चाहिए कुछ न कुछ खास
  • खाने की टेबल से लेकर फोटोशूट पॉइंट तक सबकुछ करें ऐसे तैयार


Makar sankranti and Lohri 2023: मकर संक्रांति और लोहड़ी का त्योहार पास ही है। उमंग, उत्साह, जोश, जुनून और ऊंची उड़ान भरने वाले ये त्योहार हर दिल को खुशियों से भर देते हैं। इन त्योहारों पर माहौल होता है उल्लास का जो सभी अपने परिवार, रिश्तेदारों और फ्रेंड्स के साथ मनाते हैं। तो क्यों ना इन दोनों ही त्योहारों को इस बार हम कुछ बेहद खास अंदाज में मनाएं घर पर ही। लोहड़ी और सक्रांति की पार्टी के दौरान कुछ छोटी-छोटी टिप्स को ध्यान में रखकर हम अपनी पार्टी को बेहद शानदार बना सकते हैं। जानते हैं वेे कौन से छोटे ट्रिक्स एंड टिप्स हैं जो आपकी पार्टी को बनाएंगे सबसे अलग—

Lohri 2023

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर पार्टी अरेंज करने से पहले जानें टिप्स

छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, फोटोज के लिए बनाएं खास जगह

फोटोज के बिना किसी भी पार्टी का क्या मजा! यह बात तो हम सभी जानते हैं। अगर आप घर पर लोहड़ी और संक्रांति की पार्टी अरेंज कर रहे हैं तो ध्यान रखिए एक फोटोशूट पॉइंट बनाना बेहद जरूरी है। अगर आप लोहड़ी के दिन पार्टी अरेंज कर रहे हैं तो आप ध्यान रखें कि आपके फोटो पॉइंट के पास फसलों से जुड़ा कुछ बंच हों, साथ ही ढोल और पॉपकॉर्न, गजक रेवड़ी व मूंगफली की कुछ थालियां रखी हों, जिससे आपके गेस्ट इन सभी चीजों के पास बैठकर फोटोशूट करवा सकें। वहीं अगर आप संक्रांति पर पार्टी अरेंज कर रहे हैं तो आपके फोटोशूट पॉइंट पर खूब सारी पतंगें और चरखियां होनी चाहिए। फोटो पॉइंट को कुछ अलग लुक देने के लिए आप यहां चाइनीस कैंडल्स भी रख सकते हैं।

End of Feed