Romantic Love shayari for GF and Wife: प्यार का इजहार करने के लिए कोई सही दिन या सही समय नहीं होता है। अपनी गर्लफ्रेंड और वाइफ से आप कभी भी दिल की बात कह सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए वैसे तो हमारे देश में खास दिन भी बनाए गए हैं, लेकिन सच्चे प्यार करने वालों को किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। हर दिन ही उन कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे होता है। प्यार का इजहार भी लोग अलग तरीके से करते हैं। कोई गुलाब देकर प्रपोज करता है तो कोई रिंग या गिफ्ट देकर प्रपोज करता है। लेकिन एक और तरीका है जिसके जरिए आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। वो तरीके है शायरी का। शायरी की मदद से भी आप अपने दिल की बात गर्लफ्रेंड या पत्नी से कह सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लव रोमांटिक शायरी लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने दिल की बात कह सकते हैं।
Love Romantic Shayari Messages for Girlfriend and Wife in Hindi
1. अपने एहसास से छू कर मुझे संदल कर दो
मैं कि सदियों से अधूरा हूं मुकम्मल कर दो।
आई लव यू
2. हम को अच्छा नहीं लगता कोई हमनाम तिरा
कोई तुझ सा हो तो फिर नाम भी तुझ सा रक्खे
3. नीम पागल तो मैं हूं तुम मुझे सारा कर दो
आंख बिफरा हुआ दरिया है किनारा कर दो।
4. मैं हर हाल में मुस्कुराता रहूंगा
तुम्हारी मोहब्बत अगर साथ होगी
5. यूं तो तेरे लिए चांद तारे तोड़ लाऊं,
इश्क में मैं तेरे सारा जहां छोड़ आऊं,
तू भी कर दे अगर इजहार-ए-मोहब्बत,
सारा जीवन तुझे अपनी पलकों पर बैठाऊं।
6. तू मेरा हमसफर मेरा दिलदार है,
तुम्हारे सिवा किसी से ना प्यार है,
जनम -जनम तू मेरा ही बने,
बस खुदा से यही दरकार है।
7. एक दिन मैंने खुद को बेवजह मुस्कुराते हुए पाया,
तब समझ में आया के मैं आपसे प्यार करता हूं।
8. गिले भी हैं तुझसे,
शिकायतें भी हजार हैं,
फिर भी जाने क्यों,
मुझे तुझसे ही प्यार है।
9. सीने से लगाकर तुमसे बस
इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आपके ही
साथ रहना है।
10. एक बात है दिल में
आज हम तुम्हे बताते हैं,
हम तुमसे कुछ नही चाहते,
बस तुम्हे चाहते हैं।
