Lohri Decoration ideas : इस बार लोहड़ी पर फूलों से करें डेकोरेशन, ये कलर्स देंगे घर को नया लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 11:34 PM IST

Lohri Decoration ideas:लोहड़ी मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग अलाव/ आग जलाकर इसके चारों तरफ फेरे लगाते हैं व बड़ी ही धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ नाचते और गाते हैं। गुड़, तिल, गजक, मूंगफली आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है और एक दूसरे के घर बैठकर बधाइयां दी जाती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लोहड़ी पर नाच-गाने के साथ होता है जश्न का माहौल
  • लोहड़ी के मौके पर इस तरीके से सजाएं अपना आशियाना
  • लोहड़ी के त्योहार के लिए अपने घर को इन खूबसूरत फूलों से सजाएं


Lohri Decoration Ideas: मकर संक्रांति से 1 दिन पहले 13 जनवरी को हर साल लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। जनवरी में फसल कटाई से संबंधित तीन त्योहार लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल को बड़े ही शानदार तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। ये सभी त्योहार सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माने जाते हैं। इस त्योहार की तैयारी लोग अपने घरों में काफी पहले से ही करने लगते हैं। खाने पीने और डांस-गाने के साथ-साथ लोग अपने घरों को खूब सजाते और आकर्षक बनाने में लग जाते हैं। अलग-अलग तरीके से घर को सजाया जाता है। आइए जानते हैं कुछ आईडिया जिनसे हम अपने घरों को बहुत ही ब्यूटीफुल लुक दे सकते हैं।

Lohri Decoration

इस लोहड़ी पर ऐसे करें घर की सजावट

लोहड़ी के लिए डेकोरेशन आइडियाज-

1- आप अपने घर के पूजा स्थल व प्रवेश द्वार पर रंग बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकते हैं और गेंदे के फूलों की माला से दरवाजे पर तोरण लगा सकते हैं। फूल इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हर किसी को पसंद आते हैं।

End of Feed