टांगों में दर्द से हैं परेशान, मालिश करने के बजाय करें ये 3 योगासन, रुजुता दिवेकर ने बताया आसान उपाय

Leg Pain Relief Yoga: जो महिलाएं पीरियड्स, पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान टांगों में दर्द से परेशान रहती हैं, उनके लिए रुजुता दिवेकर ने 3 योगासन बताएं हैं। ये टांगों के दर्द और सूजन से भी राहत दिलाएंगे।

Leg Pain Relief Yoga: पीरियड्स आने से पहले या उन दिनों में कई महिलाओं को टांगों में दर्द, भारीपन और थकान महसूस होती है। बढ़ती उम्र के साथ भी कई महिलाओं को पैरों में सूजन, कमर में दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग तेल की मालिश या दर्द की दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि कुछ आसान योगासन इस परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये योगासन न सिर्फ पैरों को आराम देते हैं, बल्कि शरीर को भी रिलैक्स महसूस कराते हैं। खास बात यह है कि इन्हें पीरियड्स के दौरान भी आसानी से किया जा सकता है।

Leg Pain Relief Yoga

टांगों के दर्द से राहत के लिए मालिश नहीं योग करें

वज्रासन से पैरों को मिलता है आराम

वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसे लगभग हर कोई कर सकता है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठना होता है। अगर शुरुआत में पैरों में खिंचाव महसूस हो तो पिंडलियों के ऊपर मोड़ा हुआ कंबल रखकर बैठ सकते हैं। इससे बैठना आसान हो जाता है। यह आसन पैरों में रक्त संचार बेहतर बनाने और दर्द या भारीपन को कम करने में मदद करता है।

End of Feed