रवा-मैदा नहीं, सुबह-सुबह नाश्ते में बना लें ताजी लौकी की नडूल्स, बच्चे-बड़े सब खाएंगे चाव से

अगर आप कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो लौकी की नूडल्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है और मिनटों में तैयार हो जाती है।

लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, खासकर बच्चे। लेकिन क्या हो अगर यही साधारण लौकी एक मजेदार और चटपटी डिश में बदल जाए? आजकल हेल्दी खाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग बोरिंग सब्जियों को नए अंदाज में बनाना पसंद कर रहे हैं। लौकी की नूडल्स भी ऐसी ही एक रेसिपी है, जो स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है। इसमें मैदे वाली नूडल्स की जगह पतली कटी हुई लौकी का इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed