Sawan 2025 Mehndi Design: मोर-फूल की डिजाइन है सबसे ट्रेंडी, सावन के लिए गर्ल्स अभी से सेलेक्ट कर लें सबसे यूनिक लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन

Sawan 2025 Mehndi Design (सावन 2025 मेहंदी डिजाइन फोटो, लेटेस्ट): सावन का त्योहार हिंंदू धर्म में प्रमुख माना जाता है। सावन में भगवान शिव के नाम का व्रत पूजन करने के साथ साथ साज श्रृंगार का भी महत्व है। ऐसे में सावन 2025 के लिए अभी से मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन सेलेक्ट करके रखना बेस्ट है। यहां देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी और सबसे मेहंदी की नई डिजाइन फोटो।

Sawan 2025 Mehndi Design (सावन 2025 मेहंदी डिजाइन फोटो, लेटेस्ट): सावन का त्योहार शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस सिद्ध मास का समापन 9 अगस्त को होगा। सावन के सोमवार के दिन खास रूप से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन होता है। इस साल सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे, जब पूजा पाठ करने के साथ साथ भोले के नाम की शगुन की मेहंदी रचाना भी शुभ होता है। सावन पर महिलाएं खास डिजाइन वाली मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन शिवरात्रि के लिए लेटेस्ट, ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये वाली डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगी। सावन के लिए अभी से सेलेक्ट करें मेहंदी, यहां देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी और सबसे मेहंदी की नई डिजाइन फोटो।

सावन की मेहंदी डिजाइन

Sawan 2025 Mehndi Design, Latest, Trendy Photo

मांडला मेहंदी की डिजाइन इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंडी हैं। सावन के लिए आपको जरूर ही ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन ट्राई करना ही चाहिए, गोल टिक्की के साथ बैक हैंड पर डायमंड या फ्लोरल मांडला मेहंदी डिजाइन भी लगाया जा सकता है। ऐसी वाली मेहंदी डिजाइन आप किसी भी तीज त्योहार, शादी के लिए लगा सकती हैं।

भरवा ट्रेडिशनल पैटर्न में फुल हैंड की मेहंदी लगानी है, तो ये वाला डिजाइन चूज करना बेस्ट है। फ्लोरल के साथ साथ बेल-बूटी पैटर्न में ऐसी मेहंदी का डिजाइन हर किसी को काफी पसंद आने वाला है। सावन सोमवार पर शुभ शगुन की मेहंदी के लिए तो डिजाइन काफी गजब है।

Top Mehndi Design for Girls

लेटेस्ट और एकदम ही यूनिक डिजाइन की मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो फिर ये मोर, कमल फूल, हाथी के साथ बेल वाला डिजाइन सबसे ज्यादा परफेक्ट हो सकता है। जरूर ही फ्रंट हैंड के लिए आपको ये मेहंदी का डिजाइन सेलेक्ट कर लेना चाहिए।

शिव पार्वती जी की ये वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक वाला है। सावन के लिए कोई बहुत ही स्पेशल मेंहदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो अभी से ये वाला मेहंदी का डिजाइन अलग से सेव करके रखना एकदम बेस्ट है।

Back Hand To Full Hand Mehndi Design Photo Download

कमल फूल वाली ये अरेबिक ट्रेंडी पैटर्न की मेहंदी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। जरूर ही आपको इस सीजन ऐसी वाली सुपरहिट मेहंदी के ड़िजाइन चुज कर ही लेना चाहिए।

शिव जी की पूजा करती महिला की मेहंदी से लेकर मोर, अरेबिक मांडला समेत सारी ही मेहंदी की डिजाइन्स एकदम बेस्ट है। गोल टिक्की पैटर्न वाली ये क्लासी मेहंदी का डिजाइन तो डायमंड ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन भी आपको अलग से सेव कर लेना चाहिए। सावन के लिए ये सारी ही डिजाइन्स एकदम ट्रेंडी हैं और सबसे यूनिक भी हैं।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed