Blouse Back Design Photo (ब्लाउज बैक डिजाइन फोटो): फैशन की दुनिया में ब्लाउज डिज़ाइन हमेशा से स्टाइल स्टेटमेंट का अहम हिस्सा रहा है। अगर आप इस सीज़न कुछ यूनिक और अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं, तो ब्लाउज के बैक डिज़ाइन पर खास ध्यान दें। जो आपके लुक को नया और स्टाइलिश लुक देंगी और ये वाले ब्लाउज बैक डिजाइन्स आप किसी भी शादी, पार्टी से लेकर ऑफिस तो फॉर्मल इवेंट्स पर भी पहन अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यहां हम आपको 5 नए तरह के ब्लाउज बैक डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो इस सीज़न में ट्रेंड कर रहे हैं।
Types Of Blouse Back Design
क्रॉस बैंड बैक डिज़ाइन
इस सीजन आप खास डिज़ाइन वाले पीछे क्रॉस बैंड्स वाले ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। जो आपके ओवरऑल साड़ी वाले लुक को बोल्ड और स्टाइलिश लुक देगा। इस डिजाइन में बनाएं गए पीछे वाले क्रॉस बैंड्स आप किसी भी शेप में बनवा सकती हैं। ये वाली डिज़ाइन चिकनकारी, सीक्विन या ज़रदोजी वर्क के साथ और भी खूबसूरत लगती है।
डीप बैक विद लेस डिटेल्स
अगर आप फेमिनिन और ग्लैमरस लुक पसंद करती हैं, तो डीप बैक वाले ब्लाउज में लेस डिटेलिंग आपके लिए परफेक्ट है। यह डिज़ाइन शादियों और पार्टियों में खासा पसंद किया जा रहा है। गर्ल्स अपने फेयरवेल में भी जरूर ही ये वाला लेस वर्क वाला डीप बैक ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।
बोट नेक बैक
ब्लाउज का सबसे ज्यादा सिंपल और सबसे क्लासी लुक ट्राई करना चाहती हैं। तो बोट नेक बैक वाले ब्लाउज में पीछे की ओर नेकलाइन चौड़ी होती है, जो इसे एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। इसे सॉलिड कलर्स या प्रिंटेड फैब्रिक के साथ ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के लिए तो ये वाला ब्लाउज का बैक डिजाइन सबसे गजब है, जो उम्र दराज लेडीज भी ट्राई कर सकती हैं।
हॉल्टर नेक बैक
हॉल्टर नेक बैक डिज़ाइन आपके ब्लाउज को मॉडर्न और ट्रेंडी बना देता है। यह डिज़ाइन खासकर ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ बेहद पॉपुलर लगेगी। इसे हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है। सिंपल सॉलिड या फ्लोरल वर्क का हॉल्टर नेक बैक ब्लाउज अपने आप में एक अनोखा लुक देगा।
शेप्ड कट-आउट बैक
इस सीज़न, कट-आउट डिज़ाइन्स काफी ट्रेंड में हैं। ब्लाउज के पीछे ज्योमेट्रिक या फ्लोरल शेप्स में कट-आउट डिटेल्स देकर इसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है। यह डिज़ाइन यंग और फैशन-लविंग महिलाओं के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। इस पैटर्न में आप पान या दिल शेप का कट आउट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
जरूर ही इन 5 ट्रेंडी ब्लाउज बैक डिज़ाइन्स के साथ आप अपने लुक को एक नया डायमेंशन दे सकती हैं। जिन्हें आपको इस स्टाइल सीजन ट्राई करना ही करना चाहिए।
