Latest Kurti Design (कुर्ती डिजाइन लेटेस्ट फोटो): सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर व कम्फर्टेबल लुक के लिए कुर्तियां एकदम ही परफेक्ट लुक देती हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में कुर्तियां अलग ही तरह की ब्रीदिंग स्पेस देती हैं। ऐसे में आप भी गर्मी वाले मौसम में अपना फैशन गेम मजबूत रखना चाहती हैं, तो कुर्तियों के ये लेटेस्ट डिजाइन बेस्ट हैं। चिकनकारी से लेकर कॉटन, ऑर्गेंजा तक की कुर्तियां इन दिनों खूब फैशन में हैं। हालांकि कुर्तियों में कई बार आपका फिजिक थोड़ा सा बल्कि नजर आ सकता है, लेकिन यहां देखें किस कुर्ती में पतले कैसे लगते हैं, स्टाइलिंग टिप्स, लेटेस्ट कुर्ती कलेक्शन, नई फोटो।
कुर्ती डिजाइन नई , How to Look Slim in Kurti, Latest Kurti design Photo
लखनवी पैटर्न में इस तरह के रंगों वाली कुर्ती में फिजिक बहुत ज्यादा टोन्ड नजर आता है। स्ट्रेट पैटर्न की कुर्ती में हाइट भी लंबी लगती है, और ऐसी प्रिंट आपके शरीर को काफी चौढ़ा भी नहीं दिखाती है। ऐसे में गर्मियों में आप भी जरूर लखनवी पैटर्न की कुर्ती को प्लाजो या पैंट्स के साथ जरूर स्टाइल करें, ऐसे सूट ऑफिस में भी गजब लगते हैं।
पोल्का डॉट पैटर्न के सूट इन दिनों फिर ट्रेंड में हैं, पोल्का डिजाइन में आप भी इन तीनों तरह की कुर्तियों में से अपनी पसंद का डिजाइन चुन लें। स्ट्रेट कुर्ती चूड़ीदार, तो घेरदार कुर्ती और प्लाजो का लुक भी फैट गर्ल्स पर अच्छा लगेगा।
ट्रेंड में इन दिनों सबसे ज्यादा ऑर्गेंजा की कुर्तियां और ट्रेडिशनल गोटा पत्ती वर्क तो फ्लोरल वर्क चल रहा है। करीना और ईशा अंबानी दोनों का ही कुर्ती स्टाइल एकमद ऑन पाइंट रहता है। ऐसे में आप भी दोनों से कुर्ती स्टाइलिंग की टिप्स जरूर लें, इस तरह के कलर्स में भी फिगर टोन्ड लगता है।
यंग गर्ल्स में सबसे ज्यादा ट्रेंड लंबे समय से चिकनकारी कुर्तियों का चल रहा है। स्ट्रेट, स्लिट, अनारकली तो शॉर्ट कुर्ती लुक में भी चिकनकारी वर्क के सूट आला लगते हैं। ऑफिस में पहनने के लिए और लुक एकदम टोन्ड दिखाने के लिए गर्ल्स जरूर ही ये वाली चिकनकारी कुर्तियां ट्राई करें।
समर वाइब्स के हिसाब से ऐसे को-ऑर्ड सेट, कॉटन की छोटी छोटी कुर्तियां तो डीप गले वाली सिल्क की कुर्तियां भी एकदम परफेक्ट लगती हैं। जरूर ही आपको इन लेटेस्ट डिजाइन्स के सूट में से अपनी पसंद का सूट चुन ही लेना चाहिए।
