Walnuts For Skin: जब हम बच्चे थे तो हमारी मां अक्सर सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट खिलाती और कहती कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन अखरोट केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनााता है और मल त्याग में भी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन ई, फोलेट, बी6, और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से ये स्वस्थ त्वचा और बालों को फायदा होता है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से पहुंचने वाली क्षति से बचाने में मदद करते हैं।
जानिए चमकती त्वचा के लिए कैसे करें अखरोट का इस्तेमाल ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
अखरोट के फायदे-
दुनिया के लगभग हर हिस्से में अखरोट का सेवन किया जाता है । सीधे उपभोग के अलावा इसका यूज अलग-अलग फेस मास्क और पैक में किया जा सकता है। अखरोट कई पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करके स्किन को यंग और ग्लोइंग दिखाता है। इसमें पोटैशियम, ओमेगा 3 और 9 फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को बेदाग और निखरी बनाने में सहायताा प्रदान करता है। अपने डेली रूटीन में इन्हें शामिल करने से आपको बेहतर त्वचा मिल सकती है।
1- शहद और अखरोट का फेस पैक-
जब त्वचा की देखभाल की बात आती है तो अखरोट और शहद मिलकर शक्तिशाली तत्व बन सकते हैं। इन दोनों को मिलाने से चमकती त्वचा के लिए एक शानदार घरेलू उपचार बन जाता है।
सामग्री:
- अखरोट पाउडर
- एक बड़ा चम्मच शहद,
- गुलाब जल की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका:
आप मार्केट से अखरोट पाउडर ले सकते हैं या घर भी इसकी गुठलियों से चूर्ण तैयार किया जा सकता है। इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट बना लें। इसके बाद 5-10 मिनट के लिए धीरे-धीरे मसाज करते हुए इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और बाद में इसे 20-25 मिनट तक रहने दें। टाइम पूरा होने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
2-अखरोट-नारियल स्क्रब
सामग्री:
- अखरोट के छिलके
- नारियल का तेल
- गुलाब जल की कुछ बूंदे
बनाने का तरीका:
मिक्सर में एक बड़ा चम्मच अखरोट के छिलके लें और इसे दरदरा पीस लें और फिर छिलकों के पाउडर में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालेें फिर इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर स्क्रब तैयाार कर लीजिए। इस होममेड स्क्रब को पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 10-15 मिनट के लिए धीरे-धीरे से एक्सफोलिएट करें। हो जाने पर गुनगुने पानी से धो लें। इस ब्यूटी टिप्स को रंगत में सुधार के लिए सप्ताह में एक बार जरूर दोहराएं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
