Happy New year jokes in hindi: साल 2023 बस खत्म होने को है, ऐसे में बेशक ही आपने भी नए साल के लिए अभी से नए बड़े बड़े प्लान्स बना लिए होंगे। वहीं अगर आप इस नए साल की नई शुरुआत खूब हंसते-मुस्कुराते और जोर जोर से खिलखिलाते हुए करना चाहते हैं.. तो साल 2023 का अंत और नए साल का आगाज हमारे साथ लोटपोट होकर गुजार सकते हैं। नए साल में की शुरुआत खुशियों के साथ हो, तो ये हैप्पी न्यू ईयर जोक्स आपके लिए एकदम बेस्ट हैं। देखें हिंदी में बेस्ट न्यू ईयर जोक्स, जिन्हें आप दोस्तों-रिश्तेदारों के फोन पर खूब ठहाका लगा सकते हैं।
Knock knock jokes in hindi new year jokes happy new year funniest jokes comedy jokes jija sali jokes
Funniest Jokes in Hindi
1. आज रात 12 बजे से PM बदल जाएगा.. क्यों रात 12 बजे के बाद से तो AM लग जाएगा न..
2. संता अपने दोस्त से- नया साल शुरू होने वाला है,कोई गलती, गुस्ताखी, या खता हो गई हो तो टेंशन मत लो...
बंता- अच्छा ऐसा है क्या?
संता- हां माफी मांग लो, मैं आज अच्छे मूड में हूं
बंता ने फिर मांगी तो नहीं मांगी लेकिन संता की धुनाई जरूर कर दी।
3. पत्नी- आज नए साल पर मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब
पति- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी- नवरत्न तेल के पकौड़े!
4. पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 PM पर वाशरूम मत जाना.
गप्पू- क्यों...
पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे...
5. गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स..
6. इतिहास गवाह है कि जब भी कोई नया साल आया है..
साल भर से ज्यादा टिक नहीं पाया है..
7. ऊपरवाला करे नए साल में आपको इतनी खुशियां मिले कि..
आप खरीदों आलू और थेले में से प्याज निकले..
आप मूंगफली छीलो और उसमें से काजू निकले..
8. चार दिन से एक कैलेंडर बेचने रखा हुआ है,
साला अभी तक नहीं बिका..
और Olx वाले बोलते है, 'यहां सबकुछ बिकता है'
अरे किसी किसी को चाहिए हो तो बताना.. टिप टॉप हालत में बेचना है। सिर्फ एक ही साल पुराना है 2023 का कैलेंडर..
बेशक ही आपके दोस्तों-रिश्तेदारों को नए साल की नई शुरुआत में ये जोक्स पढ़कर खूब मजा आएगा।
