Kitaab Cafe: आज के युवाओं की सोच बदल रही हैं 'आजादी' पर लिखी ये 5 किताबें

इन किताबों की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वे बताती हैं कि आजादी केवल हासिल की जाने वाली चीज नहीं है। हर पीढ़ी को उसे समझना, संभालना और आगे बढ़ाना भी पड़ता है।

आज की पीढ़ी के लिए आजादी का मतलब सिर्फ अंग्रेजों से मिली स्वतंत्रता नहीं है। उनके लिए यह अपनी बात कहने का अधिकार, अपनी पहचान चुनने की आजादी, बराबरी और गरिमा के साथ जीने का हक भी है। यही वजह है कि ऐसी किताबें, जो आजादी को अलग-अलग नजरिए से समझाती हैं, Gen Z के बीच खास जगह बना रही हैं। ये किताबें हमें बताती हैं कि स्वतंत्रता की असली कीमत क्या होती है:

Best Books to uprade your thoughts

आजादी का असली मतलब समझाती हैं ये 5 किताबें (AI Generated Image)

1. लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम (Long Walk to Freedom) – नेल्सन मंडेला

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की आत्मकथा दुनिया की सबसे प्रेरक किताबों में गिनी जाती है। इसमें उन्होंने रंगभेद के खिलाफ अपने संघर्ष, 27 साल की जेल और लोकतंत्र की लड़ाई का वर्णन किया है। यह किताब बताती है कि आजादी का सही मतलब दूसरों की आजादी का सम्मान करने की जिम्मेदारी भी है।

End of Feed