Digestion Mistakes: अगर हेल्दी डाइजेशन चाहते हैं, तो खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Mistakes To Avoid After Meals For Healthy Digestion: अगर आप भी आए दिन पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं और डाइजेशन को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको खाने के बाद कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है। चलिए आयुर्वेद की एक्सपर्ट्स से ही जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां..

Mistakes To Avoid After Meals For Healthy Digestion: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी दिक्कतें बहुत आम हो गई हैं। गैस, एसिडिटी, अपच या खाना खाने के बाद भारीपन महसूस होना ये सब अक्सर हमारी ही छोटी-छोटी गलत आदतों का नतीजा होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर चैतली राठौर बताती हैं कि सिर्फ हेल्दी खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि खाने के बाद की आदतें भी डाइजेशन पर सीधा असर डालती हैं। आयुर्वेद में पाचन शक्ति को अग्नि (Agni) कहा जाता है, जिसे मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि खाने के बाद कौन-सी 5 गलतियां नहीं करनी चाहिए।

खाने के बाद किन गलतियों से बचें

खाने के बाद किन गलतियों से बचें

हेल्दी डाइजेशन के लिए खाने के बाद किन गलतियों से बचें- Healthy digestion ke liye Khane ke bad kya nahi karna chahiye

खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीना

कई लोगों की आदत होती है कि खाना खत्म करते ही खूब सारा पानी पी लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करना पाचन के लिए सही नहीं माना जाता। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से पेट भारी लग सकता है और खाना ठीक से पच नहीं पाता। इससे पाचन अग्रिन (Digestive Fire) कमजोर हो सकती है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना बेहतर माना जाता है।

End of Feed