भाग्यश्री ने दी गर्मियों के लिए खास टिप – सिर्फ पानी पीना नहीं है काफी, गर्मी में ऐसे रखें खुद को हाइड्रेट

गर्मी में बार-बार प्यास लगना सिर्फ पानी की कमी का संकेत नहीं होता, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी हो सकती है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और न्यूट्रिशनिस्ट भाग्यश्री के अनुसार सही हाइड्रेशन के लिए पानी के साथ जरूरी मिनरल्स लेना भी जरूरी है। जानिए कौन-सी ड्रिंक्स और फूड्स गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान से बचाने में मदद करते हैं।

Authored by: विनीतUpdated Apr 5 2026, 12:46 IST
गर्मियों के लिए भाग्यश्री की सलाहImage Credit : IG- Bhagyashree01 / 08

गर्मियों के लिए भाग्यश्री की सलाह

गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर लोग अपनी पानी पीने की मात्रा बढ़ा देते हैं, लेकिन फिर भी कई बार थकान, सिर दर्द या चक्कर जैसा महसूस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर को सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि जरूरी मिनरल्स यानी इलेक्ट्रोलाइट्स भी चाहिए होते हैं। एक्ट्रेस और न्यूट्रिशनिस्ट भाग्यश्री के मुताबिक सही हाइड्रेशन का मतलब है पानी के साथ उन पोषक तत्वों की भी पूर्ति करना, जो पसीने के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

सिर्फ पानी पीने से क्यों नहीं बनती बातImage Credit : IG- Bhagyashree02 / 08

सिर्फ पानी पीने से क्यों नहीं बनती बात

हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा पानी पी लेंगे तो शरीर पूरी तरह हाइड्रेट हो जाएगा। लेकिन गर्मी में ज्यादा पसीना आने पर शरीर से नमक और मिनरल्स भी निकल जाते हैं। अगर इनकी कमी पूरी न हो, तो शरीर कमजोर महसूस कर सकता है। यही वजह है कि कई बार खूब पानी पीने के बाद भी एनर्जी कम लगती है।

इलेक्ट्रोलाइट्स क्या होते हैं Image Credit : IG- Bhagyashree03 / 08

इलेक्ट्रोलाइट्स क्या होते हैं

इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं। सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व मांसपेशियों, नसों और दिल के काम को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाने और शरीर को एक्टिव रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

ज्यादा गर्मी में इनकी कमी जल्दी क्यों हो जाती हैImage Credit : IG- Bhagyashree04 / 08

ज्यादा गर्मी में इनकी कमी जल्दी क्यों हो जाती है

गर्म मौसम में जब पसीना ज्यादा निकलता है, तो शरीर से पानी के साथ जरूरी मिनरल्स भी तेजी से कम होने लगते हैं। ऐसे में कमजोरी, सुस्ती, चक्कर या डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी हो सकती है। खासकर अगर आप धूप में ज्यादा समय बिताते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत और बढ़ जाती है।

किन चीजों से मिल सकते हैं नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्सImage Credit : IG- Bhagyashree05 / 08

किन चीजों से मिल सकते हैं नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स

गर्मी में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ या हल्का नमक-शक्कर मिला पानी शरीर को जल्दी हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा केले, दही, तरबूज, संतरा और हरी सब्जियां भी शरीर को जरूरी मिनरल्स देती हैं। ये चीजें शरीर में पानी की कमी को संतुलित रखने में मदद करती हैं।

कब ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेना फायदेमंद होता हैImage Credit : IG- Bhagyashree06 / 08

कब ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेना फायदेमंद होता है

अगर ज्यादा पसीना, उल्टी, दस्त या तेज गर्मी की वजह से शरीर में कमजोरी महसूस हो, तो ORS जैसे घोल फायदेमंद हो सकते हैं। ये शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को जल्दी पूरा करने में मदद करते हैं। हालांकि बिना जरूरत के ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक लेना सही नहीं माना जाता, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

गांठ बांध लें भाग्यश्री की ये बातImage Credit : IG- Bhagyashree07 / 08

गांठ बांध लें भाग्यश्री की ये बात

गर्मी के मौसम में खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए सिर्फ पानी पर निर्भर रहना काफी नहीं होता। सही खान-पान और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर चीजें शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं। अगर आप छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें, तो पूरे सीजन खुद को डिहाइड्रेशन और थकान से बचाकर हेल्दी महसूस कर सकते हैं।

​डिस्क्लेमर​Image Credit : IG- Bhagyashree08 / 08

​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!