लाइफस्टाइल

मोटापा कम करने के लिए सुबह क्या पिएं, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई 5 मॉर्निंग ड्रिंक्स, जो जिद्दी चर्बी को देंगी छांट

Morning Drinks For Weight Loss In Hindi: अगर वजन कम करने की कोशिश के बाद भी रिजल्ट नहीं मिल रहा, तो डॉ. शिखा सिंह के बताए ये 5 मॉर्निंग ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकते हैं।

Image

मॉर्निंग ड्रिंक फॉर वेट लॉस

Morning Drinks For Weight Loss In Hindi (वेट लॉस के लिए मॉर्निंग ड्रिंक): कई बार हम डाइट कंट्रोल करते हैं, एक्सरसाइज भी करते हैं, फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता। शरीर में सूजन रहना, बार-बार भूख लगना, मीठा खाने की क्रेविंग होना या वॉटर रिटेंशन जैसी समस्याएं वेट लॉस को धीमा कर देती हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, सुबह खाली पेट कुछ खास ड्रिंक्स लेने से मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को सपोर्ट किया जा सकता है। ये आसान घरेलू ड्रिंक्स शरीर के अंदर बैलेंस बनाने में मदद करते हैं, जिससे फैट लॉस की प्रक्रिया बेहतर हो सकती है। हालांकि, इनका सही असर तभी दिखता है जब साथ में हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और रोज थोड़ी एक्टिविटी भी शामिल हो।

वेट लॉस के लिए सुबह क्या पिएं - Weight Loss Ke Liye Subah Kya Piye

  • मेथी दाना पानी
  • इलायची का पानी
  • जीरा का पानी
  • लहसुन का पानी
  • पीपली का पानी

वेट लॉस के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक - Best Morning Drinks For Weight Loss In Hindi

1. मेथी दाना पानी

अगर दिनभर कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है, तो मेथी दाना पानी मददगार हो सकता है। डॉ. शिखा सिंह बताती हैं कि आधा चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर बैलेंस रखने में मदद मिल सकती है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।

2. इलायची का पानी

कुछ लोगों को शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होती है, जिससे कई चीजें सूट नहीं करतीं और पाचन भी ठीक नहीं रहता। ऐसे में इलायची पानी फायदेमंद माना जाता है। 2 इलायची को हल्का कूटकर रात में पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। यह डाइजेशन को सपोर्ट कर सकता है और शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है।

3. जीरा का पानी

अगर शरीर में सूजन रहती है या वजन कम होने के बाद भी फर्क नजर नहीं आता, तो जीरा का पानी उपयोगी हो सकता है। आधा चम्मच जीरा रात में पानी में भिगो दें और सुबह बिना गरम किए पी लें। यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को कम करने में सहायक माना जाता है।

4. लहसुन का पानी

डॉ. शिखा सिंह के अनुसार, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर रहती है या कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहता है, उनके लिए लहसुन का पानी अच्छा विकल्प हो सकता है। एक लहसुन की कली को क्रश करके 5 मिनट छोड़ दें, फिर इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। लहसुन में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकते हैं।

5. पीपली का पानी

अगर काफी कोशिश के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा, तो पीपली का पानी ट्राई किया जा सकता है। 2 पीपली को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को उबालकर हल्का गुनगुना पी लें। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने में सहायक माना जाता है, जिससे वेट लॉस जर्नी को सपोर्ट मिल सकता है।

अच्छे रिजल्ट के लिए इन आदतों को भी अपनाएं

सिर्फ ड्रिंक्स पर निर्भर रहना काफी नहीं है। पूरे दिन बैलेंस्ड डाइट लें, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचें, 7–8 घंटे की नींद जरूर लें और रोज कम से कम 30 मिनट तेज चलने की आदत डालें। साथ ही 3–3.5 लीटर पानी पीना भी जरूरी है। छोटे-छोटे ये बदलाव लंबे समय में वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article