Karwa Chauth 2022 latest mehndi design : सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa chauth) का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है और पति- पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी होती है। कहते हैं मेहंदी जितनी लाल होती है, उतना आपका पति आपसे प्रेम करता है। सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी का विशेष महत्व होता है। अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ यूनिक डिजाइन्स के साथ अपने हाथों की खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।
karwa chauth 2022 latest mehndi design
आज कल अरेबिक मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। ये डिजाइन बनाने में बहुत आसान होता है और सुंदर भी लगता है। आप अगर किसी कारण से पार्लर नहीं जा पा रही हैं तो घर पर ये मेहंदी असानी से लगा सकती हैं।
नाम वाली मेहंदी - करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के नाम वाला डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों में बेहद खूबसूरत लगेगा। खासतौर पर नई नवेली दुल्हन इस तरह की मेहंदी डिजाइन्स को लगाना पसंद करती हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने हाथों में अली फजल का नाम लिखवाया था।
इसके अलावा आप चाहें तो करवा चौथ पर दोनों हाथों में दूल्हा और दुल्हन के चेहरे वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। ये डिजाइन करवा चौथ के हिसाब से काफी अच्छा लगता है।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ के दिन चांद के अलावा करवा माता की पूजा होती है। इस दिन जो महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।
