Karan Johar In Met Gala 2026: मेट गाला फैशन की दुनिया में आयोजित होने का वाला कोई नॉर्मल इवेंट नहीं है बल्कि यह स्टाइल का ऑस्कर माना जाता है। जहां बड़े-बड़े डिजाइनर दुनिया के सामने अपने बेहतरीन डिजाइन पेश करने के लिए इनोवेशन, आर्ट, एस्थेटिक और कल्चर का कॉम्बिनेशन लेकर आते हैं। साल 2026 के मेट गाला में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रड्यूसर करण जौहर ने भी डेब्यू किया। इस साल मेट गाला की थीम 'फैशन इज आर्ट' थी और करण जौहर ने इसे जिस तरह पेश किया, वो सच में अलग लेवल का था। उनका लुक सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक इमोशनल और आर्टिस्टिक स्टेटमेंट था।
पेंटिंग में दिखे जज्बात
करण जौहर के इस आउटफिट का नाम Framed In Eternity है। इस पूरे लुक की इंस्पिरेशन थे महान कलाकार राजा रवि वर्मा। करण ने इन फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुद भी यही कहा कि रवि वर्मा की कला उन्हें इसलिए खास लगती है क्योंकि उन्होंने भावनाओं को पेंट किया और यही चीज करण अपनी फिल्मों में भी करने की कोशिश करते हैं। यानी ये लुक सिर्फ दिखने के लिए नहीं था, बल्कि एक गहरी सोच और कनेक्शन के साथ बनाया गया था, जहां सिनेमा और पेंटिंग एक साथ मिलते हैं।
कौन हैं डिजाइन?
करण जौहर के इस शानदार मेट गाला आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। उन्होंने करण को सच में एक कैनवस बना दिया। आउटफिट में एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक बेस के ऊपर एक लंबा, ड्रामेटिक केप था, जिस पर हैंड-पेंटेड और एम्ब्रॉयडर्ड मोटिफ्स नजर आते हैं। ये मोटिफ्स सीधे राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड थे, जैसे कमल, हंस और क्लासिकल इंडियन एलिमेंट्स। इस लुक में जो सबसे खास था, वो था उसका फ्रेमिंग कॉन्सेप्ट जैसे कोई पेंटिंग फ्रेम में होती है, वैसे ही पूरा आउटफिट एक फ्रेम्ड आर्टवर्क जैसा लग रहा था।
कारीगरी और डिटेल का कमाल
इस आउटफिट की बारीकी ही इसकी असली ताकत थी। हैंड एम्ब्रॉयडरी, टेक्सचर और पेंटिंग का जो मिक्स था, उसने इसे एकदम यूनिक बना दिया। ये वही कुट्योर फैशन है, जहां हर धागा और हर पैटर्न सोच-समझकर डाला जाता है। यही वजह है कि यह लुक सिर्फ पहनने के लिए नहीं, बल्कि देखने और समझने के लिए बना था।
कपड़े ही नहीं जूलरी भी है खास
करण के लुक में ज्वेलरी भी काफी सोच-समझकर चुनी गई थी। उन्होंने Tyaani Jewellery के नेकपीस और रिंग्स पहने, जो रिच थे लेकिन आउटफिट को ओवरपावर नहीं कर रहे थे। उनका आईवियर Anna-Karin Karlsson का था, जिसने लुक में एक इंटरनेशनल और एडजी टच जोड़ा। फुटवियर Copper Mallet का था जो लुक के साथ सिंक में था और उसे कम्प्लीट कर रहा था।
स्टाइलिंग मास्टरपीस
करण जौहर के इस पूरे लुक को स्टाइल किया Eka Lakhani ने, जिनके साथ इंडिया और न्यूयॉर्क की टीम ने मिलकर इसे परफेक्ट बनाया। हेयर और मेकअप भी दो देशों की टीम ने संभाला, इंडिया से Aalim Hakim और Paresh Kalgutkar, जबकि न्यूयॉर्क टीम ने इसे इंटरनेशनल फिनिश दिया। करण जौहर का ये लुक ट्रेंड फॉलो नहीं करता, बल्कि खुद एक ट्रेंड सेट करता है। सोशल मीडिया पर करण के इस लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लोगों ने इसे ड्रामेटिक, आर्टिस्टिक और बेस्ट डेब्यू तक कहा। और सच कहें तो यह लुक उस तारीफ का हकदार भी है क्योंकि इसमें सिर्फ ग्लैमर नहीं, सोच और मेहनत दोनों दिखती हैं।
