लाइफस्टाइल

9 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है

9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का तीसरा होता है। इस दिन को प्यार की मिठास का प्रतीक माना जाता है। यह दिन रिश्तों में मिठास घोलने और अपने खास लोगों को मीठा एहसास देने के लिए मनाया जाता है। बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि क्या कल चॉकलेट डे है?

Image

कल क्या है 9 फरवरी 2026, कल वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, कल चॉकलेट डे है क्या

वैलेंटाइन वीक चल रहा है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर कोई मोहब्बत के रंग में रंगा नजर आता है। चारों ओर मोहब्बत के फूल खिले दिखते हैं। Gen Z कहलाने वाली युवा पीढ़ी को तो सालभर वैलेंटाइन वीक का इंतजार रहता है। रोज डे से शरु होकर वैलेटाइन्स डे तक चलने वाले इस पूरे सप्ताह कपल्स एक दूसरे को स्पेशल फील कराने में जी जान लगा देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन कौन सा डे है।

वैलेंटाइन वीक का कौन सा दिन है

9 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक का तिसरा दिन होता है। रोज डे पर गुलाब देने के साथ शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार करने वालों के लिए खास होता है। फिर चाहे वह प्रपोज डे हो, चॉकलेट डे हो, प्रॉमिस डे हो या फिर टेडी डे। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है चॉकलेड डे।

चॉकलेड डे कब मनाते हैं

जी हां कल चॉकलेट डे ही है। चॉकलेट डे पर प्यार करने वाले एख दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। चॉकलेट की मिठास की तरह ही अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मीठा बनाने की कोशिश करते हैं। चॉकलेट डे पर चॉकलेट देने के साथ ही कपल्स अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। हर कोई वैलेंटाइन वीक के इस तीसरे दिन को अपनी ही तरह से सेलिब्रेट करने की कोशिश करता है।

चॉकलेट डे क्यों मनाया जाता है

वैलेंटाइन डे का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता है। इस दिन को प्यार की मिठास का प्रतीक माना जाता है। यह दिन रिश्तों में मिठास घोलने और अपने खास लोगों को मीठा एहसास देने के लिए मनाया जाता है। चॉकलेट डे मनाने के पीछे विचार यह है कि जैसे चॉकलेट का स्वाद मीठा और सुखद होता है, वैसे ही रिश्ते भी प्यार, समझ और खुशी से भरे होने चाहिए। वैज्ञानिक रूप से भी माना जाता है कि चॉकलेट खाने से मूड अच्छा होता है, क्योंकि यह शरीर में खुशी से जुड़े हार्मोन को सक्रिय करती है। इसलिए यह दिन सिर्फ रोमांटिक जोड़ों के लिए नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के बीच भी मिठास बाँटने का मौका है।

चॉकलेट डे हमें याद दिलाता है कि रिश्तों को खास बनाने के लिए छोटी-छोटी खुशियां काफी होती हैं। एक चॉकलेट के साथ दिया गया प्यार भरा संदेश किसी के पूरे दिन को खूबसूरत बना सकता है, और यही इस दिन का असली मकसद है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article