लाइफस्टाइल

कल वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, कल प्रपोज डे है क्या

पूरी दुनिया में वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है। रोज डे से शुरू होकर यह वीक वेलेंटाइन वीक 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के साथ खत्म होगा। बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि वेलेटाइन वीक में कल कौन सा दिन है। यहां देखें कि वैलेंटाइन वीक में कल कौन सा दिन है, कल प्रपोज डे मनाया जाएगा क्या। क्या है कल के खास दिन के लिए मैसेज:

Image

कल क्या है 8 फरवरी 2026, कल वैलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, कल प्रपोजज डे है क्या

आज रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। लोग गुलाब के फूल के साथ अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। फिजाओं में मोहब्बत के फूल खिले नजर आ रहे हैं। यूं तो इश्क के फूलों का कोई मौसम नहीं होता, लेकिन वेलेंटाइन वीक में इन फूलों का रंग कुछ अलग ही चटक हो जाता है। प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन वीक मोहब्बत के महाकुंभ की तरह होता है।

8 फरवरी 2026 वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन को वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है। यह खास दिन इश्क के इजहार का होता है। लोग अपने क्रश या प्यार से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बेहद खास तो होता ही है, उन लोगों को भी इस दिन का सालभर इंतजार रहता है तो जो अपने क्रश को प्रपोज करने का मौका तलाश रहे होते हैं।

जा हां कल 8 फरवरी को प्रपोज डे ही है। यह खास दिन दिल में दबी हुई हसरत को शब्द देने का है। प्रपोज डे हमें एक मौका देता है कि हम अपने प्यार का इजहार कर सकें। हमारे दिल में क्या चल रहा है इसका खुलासा हम अपने क्रश से कर सकें। इस दिन हम अपने पार्टनर को प्रपोज करके ये बता सकते हैं कि वह हमारे लिए क्या महत्व रखते हैं।

प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर को बहुत से तरीकों से विश कर सकते हैं। आप उन्हें प्यार भरे संदेश, कोट्स या फिर शायरी भेज कर अपने दिल की बात कह सकते हैं। यहां देखें प्रपोज डे के शुभकामना संदेश अपने पार्टनर के लिए:

1. फिजा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम,

सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम!

Happy Propose Day!

2. उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,

उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है,

वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,

क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है।

Happy Propose Day!

3. दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,

दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।

जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,

ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

Happy Propose Day!

4. कसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठा,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।

Happy Propose Day!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article