Kajari Teej Wishes & Quotes 2025: इन खूबसूरत संदेशों से अपनी सखी सहेलियों को दें कजरी तीज की शुभकामनाएं, यहां से शेयर करें विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 12, 2025, 06:32 AM IST

Kajari Teej Wishes & Quotes 2025: आज कजरी तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आप इस खास मौके पर अपनी सखी सहेलियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज शेयर कर सकते हैं।

Kajari Teej Wishes & Quotes 2025:कजरी तीज का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे कजली तीज, बड़ी तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। यह त्योहार मानसून के मौसम का स्वागत करने के लिए भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन जौ, चने, चावल और गेहूं के सत्तू से कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। कई जगहों पर महिलाएं झूला झूलती हैं और कजरी गीत गाती हैं। इसके साथ ही महिलाएं अपनी सखी सहेलियों को शुभकामनाएं भी देती हैं। अगर आप भी अपनों को कजरी तीज की शुभकामनाएं देना चाहती हैं तो यहां से विशेज, कोट्स, मैसेज, फोटोज शेयर कर सकती हैं।

कजरी तीज विशेज इन हिंदी (Image: istock)

कजरी तीज विशेज इन हिंदी (Image: istock)

कजरी तीज विशेज इन हिंदी (Kajari Teej Wishes in Hindi)

1- तीज आई, हर्ष छाया,

रंग-बिरंगे परिधान सजाए,

सखियों संग नाचे गाएं ,

सपनों में भी तीज मनाएं।

Happy kajari Teej

2- चूड़ी की खनक, बिंदी की चमक,

हवा में घुली खुशबू की दमक,

सोलह श्रृंगार से सज गई हर गोरी की मांग

End of Feed