Janmashtami Bhog Prasad List: कान्हा जी के मनपसंद हैं ये 3 भोग, जन्माष्टमी पर जरूर करें समर्पित, मिलेगा विशेष फल

Janmashtami Bhog Prasad List (जन्माष्टमी भोग): भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव भक्तगण बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन व्रत, पूजा होती है, जिसमें कान्हा जी के भोग का खास महत्व होता है। अगर आप भी जन्माष्टमी मना रहे हैं, तो यहां देखें श्री कृष्ण की 3 पसंदीदा भोग प्रसाद कौन सी है।

Janmashtami Bhog Prasad List (जन्माष्टमी भोग): भागवत पुराण के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मध्य रात्रि के समय हुआ था। इसी कारण हर साल कृष्ण भक्त इस दिन को कृष्णा जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन पूजन और व्रत किया जाता है, ऐसे में अगर आप भी जन्माष्टमी का पूजन कर रहे हैं और भोग के लिए कान्हा जी का पसंदीदा भोग बनाना है। तो ये 3 भोग प्रसाद की चीजें कृष्ण जी को बहुत प्रिय है, जिन्हें समर्पित करने से छप्पन भोग लगाने का बराबर ही पुण्य मिलता है।

Janmashtami Bhog Prasad Recipe (Photo Credit - AI)

जन्माष्टमी भोग प्रसाद लिस्ट, Janmashtami Bhog Prasad List

माखन मिश्री का भोग

कान्हा जी को माखन मिश्री बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी के प्रसाद में माखन जरूर ही शामिल होता है। अगर आपके घर पर बना ताजा मक्खन है तो उसके साथ मिश्री और तुलसी पत्ता मिलाकर जरूर ही कान्हा जी को भोग अर्पित करें।

End of Feed