Isha Ambani Oscars: करोड़ों की मालकिन ईशा अंबानी ने ऑस्कर में बिखेरा हुस्न का जलवा, पति संग बार्बी बन मारी एंट्री, देखते रह गए हॉलीवुड वाले

Isha Ambani Oscars: मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बिटिया ईशा अंबानी अपने फैशनेबल लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए पहुंची थीं। ईशा ने फंक्शन के लिए खास गाउन पहना था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। देखें ईशा अंबानी के ऑस्कर लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां -

Isha Ambani Oscars: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर बीती शाम कई बड़े बड़े सितारे नजर आए.. हॉलीवुड-बॉलीवुड के एक्टर्स से लेकर दुनिया भर के कई अरबपतियों ने अपने ग्लैमर से नेटिजन्स का दिल जीत लिया। इन्हीं में फैशन क्वीन ईशा अंबानी का नाम भी शामिल था, मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बिटिया ईशा इस इवेंट के लिए पति आनंद पीरामल संग पहुंची थीं। ईशा अंबानी के फैशनेबल लुक्स की तारीफ अक्सर ही होती है, और ऑस्कर वाले लुक के साथ भी ईशा ने सबका दिल जीत लिया है। रेड कार्पेट पर एकदम ही बार्बी प्रिंसेस जैसी लग रही थीं, उन्होने गाउन पहना हुआ था। देखें ईशा अंबानी के ऑस्कर लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां -

Isha Ambani And Anand Piramal At Oscar

ऑस्कर 2026 में ईशा अंबानी

98th ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए ईशा अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट लुक वाला गाउन पहना हुआ था। ये स्ट्रैपलेस गाउन ईशा के फिजिक के साथ काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा था। गाउन का कलर भी ईशा पर काफी सूट कर रहा था, वहीं स्टाइलिंग, मेकअप तो एक्सेसरीज सब कुछ परफेक्ट लग रहा था।

End of Feed