IRCTC Package, Indore Varanasi, Prayagraj Ayodhya Tour and Ticket Price: साल के अंत यानी दिसंबर में आप यदि फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपको शानदार मौका दे रहा है। IRCTC के वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या एक्स इंदौर टूर के जरिए पांच रात छह दिन तक आप कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज की शुरुआत महज 13 हजार 650 रुपए से शुरू हो रही है।
Varanasi Tour Package
पांच दिन चार रातों का वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या टूर एक्स इंदौर आईआरसीटीसी पैकेज की शुरुआत इंदौर से होगी। आपको हर बुधवार महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर स्टेशन से मिलेगी। इस टूर पैकेज में आपको वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या के धार्मिक स्थानों में घुमाया जाएगा। प्रयागराज में आप त्रिवेणी संगम, हनुमान गढ़ी में रह सकते हैं। वहीं, वाराणसी में आपको सारनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं, अयोध्या में राम जन्मभूमि भी दिखाई जाएगी। इसके बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन से वापस इंदौर के लिए रवाना होंगे।
टूर पैकेज की कीमत (IRCTC Tour Package Cost)
टूर पैकेज में ट्रेन के टिकट के अलावा होटल, खाना और बीमा भी शामिल होगा। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 13,650 रुपए से शुरू है। पैकेज में डिलेक्स होटल में तीन रात का स्टे होगा। इसके अलावा तीन ब्रेकफास्ट और तीन डिनर भी शामिल है। दो से तीन पैसेंजर के ग्रुप में ट्विन ऑक्यूपेंसी 18,400 रुपए है। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की कीमत 15,100 रुपए है। वहीं, यदि आपके साथ कोई बच्चा है तो बेड के साथ इसकी कीमत 11,900 रुपए है। वहीं, बिना बेड के कीमत 10,750 रुपए है।
चार से पांच पैसेंजर के ग्रुप में सिंगल ऑक्यूपेंसी में 15,300 रुपए है। वहीं, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में 13,650 रुपए है। यदि आपके साथ बच्चा है तो बेड के साथ ऑक्यूपेंसी 10,450 रुपए है। वहीं, बेड के बिना ऑक्यूपेंसी 9,300 रुपए है।
