IRCTC Tour Package For Uttarakhand: अगर आप इसी महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप उत्तराखंड (Uttarakhand) घूमने आ सकते हैं। दरअसल आईआसीटीसी (IRCTC) ने उत्तराखंड को लेकर एक बढ़िया और सस्ता टूर पैकज (Tour Package) पेश किया है। इस टूर पैकेज के जरिए आप देहरादून (Dehradun), ऋषिकेष (Rishikesh), हरिद्वार (Haridwar) और मसूरी (Mussoorie) घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Queen of Hills-Mussoorie with Haridwar & Rishikesh” Ex. Lucknow है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें उत्तराखंड।
ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और ये टूर पैकेज यूपी की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। फ्लाइट लखनऊ से देहरादून की होगी। वहीं इस टूर पैकेज में सीटों की संख्या 20 है। 18 दिसंबर से ये टूर पैकेज शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार घूम सकेंगे। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें उत्तराखंड
अब बात अगर इस टूर पैकेज के किराए की करें तो सिंगल पर ये 34,000 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर ये 26,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग पर 25,500 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर 22,200 और 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बिना बेड पर ये 20,600 का पड़ेगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
