IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG IN VALENTINES WEEK: वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में अपनी वाइफ (Wife) या फिर गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर के कई शहर वैलेंटाइन वीक में घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRINAGAR - GULMARG - PAHALGAM - SONMARG PACKAGE है।
IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG
ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 9 तारीख यानी 9 फरवरी को श्रीनगर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। ये टूर पैकेज लैंड टूर होगा।
अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 45,345 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 22,480 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,040 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,160 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 11,330 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक कराने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
