IRCTC के इस टूर पैकेज में कश्मीर में Girlfriend संग उठाएं बर्फबारी का मजा, आपको बस खर्च करने होंगे इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 15, 2023, 01:16 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU, SRINAGAR, SONMARG, PAHALGAM, GULMARG , KATRA AFTER VALENTINES DAY: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, कटरा, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। पैकेज का टाइप लैंड टूर होगा। ये टूर पैकेज जम्मू से इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होगा।

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU, SRINAGAR, SONMARG, PAHALGAM, GULMARG , KATRA AFTER VALENTINES DAY: फरवरी का महीना प्यार का होता है। फरवरी में आने वाला वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) और वैलेंटाइन डे (Valentines Day) अब खत्म हो चुका है। वैलेंटाइन वीक में जो कपल (Couple) कहीं घूमने नहीं गए है, ये खबर उनके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कई खूबसूरत शहर घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JAMMU - SRINAGAR - SONMARG - PAHALGAM - GULMARG - KATRA PACKAGE है।

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU KASHMIR

IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAMMU KASHMIR

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, जम्मू, कटरा, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। पैकेज का टाइप लैंड टूर होगा। ये टूर पैकेज जम्मू से इसी महीने की 20 तारीख से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर मिलेगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का कोड NCH15 है।

End of Feed