IRCTC Tour Package For Chandigarh, Shimla, Manali From Kozhikode: अगर आप अगले साल फरवरी (February) महीने की शुरुआत में केरल (Kerala) से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल के कोझिकोड (Kozhikode) से हिमाचल प्रदेश के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम Chandigarh-Shimla-Manali ex Kozhikode है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में केरल से घूमने आएं हिमाचल प्रदेश।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 दिन और 8 रात का है। इस एयर टूर पैकेज आप जो डेस्टिनेशन कवर करेंगे, वह हैं चंडीगढ़, शिमला और मनाली। एयर टूर पैकेज की शुरुआत कोझिकोड से होगी। टूर पैकेज में आपको 7 दिन का ब्रेकफास्ट और 7 दिन का डिनर मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में केरल से घूमने आएं हिमाचल प्रदेश
इसके अलावा टूर पैकेज में आपको इकोनॉमी क्लास (कोझिकोड-चंडीगढ़-कोझिकोड) में इंडिगो एयरलाइंस का हवाई टिकट होगा। टूर पैकेज में आप दो रात शिमला में, तीन रात मनाली में और दो रात चंडीगढ़ में रहेंगे। अगर हम इस टूर पैकेज की किराये की करें तो सिंगल में ये टूर पैकेज आपको 57,150 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा डबल शेयरिंग में ये टूर पैकेज आपको 44,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में ये टूर पैकेज आपको 43,350 रुपए का पड़ेगा।
इसके साथ ही 5 साल से 11 साल के बच्चे के साथ बेड लेने पर 38,950 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 37,800 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 30,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
