International Yoga Day 2026: ना सुबह और ना ही शाम, योगाचार्यों ने बताया योग करने का सबसे सही समय क्या है

International Yoga Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जब लोग मानसिक दबाव और थकान से जूझ रहे हैं, योग उन्हें भीतर से मजबूत बनाने का काम यही योग करता है।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) मनाया जा रहा है। इस खास दिन को लेकर भारत में अलग तरह का उत्साह है। हमारे देश में माना जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है और योग दोनों के बीच संतुलन स्थापित करने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक आदत है। अगर इसे रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए, तो यह शरीर के साथ-साथ मन को भी नई ऊर्जा से भर देता है।

Best time to do yoga International Yoga Day 2026

रोज किस समय योग करना सबसे सही माना जाता है (Photo: iStock)

योग को लेकर बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि सुबह या फिर शाम, आखिर किस समय योग करने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है। इस सवाल के जवाब में अलग-अलग लोग तमाम तरह के जवाब देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि सुबह योग करने से पूरा दिन बेहतर और सकारात्मक बना रहता है।

End of Feed