International Yoga Day 2023 Date: आज है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कब हुई शुरुआत, जानें साल 2023 की थीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 21, 2023, 07:34 AM IST

Yoga Day 2023 Date, Theme (योग दिवस कब है, योग दिवस कब मनाया जाता है): प्रतिवर्ष 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज इंडिया में भी ये खास दिन मनाया जा रहा है। यहां जानें - योग दिवस 2023 डेट और थीम, योगा डे क्यों मनाते हैं, योगा डे स्पीच, विशेज इन हिंदी।

Yoga Day 2023 Date in India: प्रतिवर्ष 21 जून के दिन इंटरनेशनल योगा डे यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में वर्ष में किसी एक दिन को योग के नाम करने का प्रस्ताव रखा था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था। इस दिन दुनियाभर में योग कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। उससे पहले भी अलग अलग स्थानों पर योग शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाती है।

International Yoga Day 2023 History

21 जून का योग से क्या संबंध है जिसकी वजह से इसी दिन को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर मौजूद रहती हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में वर्ष में किसी एक दिन को योग के नाम करने का प्रस्ताव रखा था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था। इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुआई न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे हैं!

End of Feed