लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2023: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? कब हुई शुरुआत, जानें साल 2023 की थीम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 2, 2023, 06:42 AM IST

International Yoga Day 2023 Date, History, theme in Hindi: प्रतिवर्ष 21 जून के दिन इंटरनेशनल योगा डे यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में वर्ष में किसी एक दिन को योग के नाम करने का प्रस्ताव रखा था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था।

Image

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023 Date, History, theme in Hindi: प्रतिवर्ष 21 जून के दिन इंटरनेशनल योगा डे यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में योग कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। उससे पहले भी अलग अलग स्थानों पर योग शिविरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाती है। योग हमारे शरीर और जीवनशैली के कितना महत्वपूर्ण है, इसका जिक्र तो शास्त्रों में भी मिलता है। योग गुरू के नाम से मशहूर स्वामी रामदेव ने तो योग को घर घर पहुंचाने का काम किया है। कई असाध्य रोगों को योग के माध्यम से ठीक किया गया है। ऐसे में इसके महत्व को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस का इतिहास International Yoga Day 2023 History

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में वर्ष में किसी एक दिन को योग के नाम करने का प्रस्ताव रखा था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था। भारत की पहल पर योग की ताकत को समझते हुए दुनिया भर में योग को महत्व दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रस्ताव के बाद आज पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है। इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अगुआई न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी करने जा रहे हैं!

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस First International Yoga Day

प्रस्ताव पारित होने के साथ ही हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दिन 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योगासन किया था, जिसमें 84 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रूम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। पहली बार दिल्ली के राजपथ पर पीएम मोदी के नेतृत्व में योग के 21 आसन किए थे। तब से लगातार प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम, International Yoga Day 2023 Theme

इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" के सिद्धांत के साथ वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है। इस साल योग दिवस की इस थीम को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है, जिसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने मासिक "मन की बात" कार्यक्रम में दी थी।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल योगा डे

एक सवाल मन में आता है कि 21 जून का योग से क्या संबंध है जिसकी वजह से इसी दिन को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। बात ये है कि यह उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा देर तक धरती पर मौजूद रहती हैं। इस दिन को लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं और भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article