International Nelson Mandela Day 2023: रंगभेद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाले नेल्सन मंडेला की गिनती दुनियाभर के उन महान लोगों में की जाती है जिन्होंने अपने काम और विचारों से मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने शांति और रंगभेद के खिलाफ काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। ऐसे में उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाने की शुरुआत 18 जुलाई 2010 से हुई थी। नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाने की घोषणा की थी। तब से ही हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाया जाता है। ऐसे में आज पढ़ें नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार।
नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार
मनुष्य की अच्छाई उस लौ के समान है जिसे छुपाया तो जा सकता है, लेकिन कभी बुझाया नहीं जा सकता।
हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और हमेशा यह याद रखना चाहिए कि सही करने के लिए समय हमेशा परिपक्व होता है।
जब लोग ठान लेते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं।
मैं कभी असफल नहीं होता, मैं या तो जीतता हूं या फिर सीखता हूं।
जब तक काम खत्म ना हो जाये उसे करना असंभव लगता है।
शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जिसका उपयोग आप इस दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हो।
केवल शिक्षा की सहायता से ही किसी किसान की बेटो डॉक्टर और सुरंग में काम करने वाले आदमी का बेटा सुरंग का मुख्य बन सकता है।
ऐसे बच्चे जो सड़क पर सोते है, और जिंदगी जीने के लिये भिक मांगते है वे कभी न खत्म होने वाले जॉब के गवाह है।
एक ऐसा इंसान जो दुसरे इंसान की आज़ादी को छीन लेता है वह घृणा का कैदी होता है। ऐसा इंसान भेदभाव की अदालत में कैद होता है और उनकी बुद्धि भी नीच लोगो की तरह होती है।
सबसे बड़ा डर ये नही की हम अयोग्य है बल्कि ये है की हम आकलन के पीछे शक्तिशाली होते है।
शत्रु के साथ अगर आपको शांति चाहिए, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना होगा. फिर वह आपका साथी बन जाएगा।
जेल सिर्फ आपसे आपकी आजादी ही नहीं छीनती बल्कि आपनी पहचान भी छीन लेती है।
मुझे सफलताओं से मत आंकिए. बल्कि जितनी बार गिरा हूं और गिरकर उठा हूं उस बल पर आंकिए।
