International Dance Day 2026: आपको भी नाचने की प्रेरणा देंगे ये खास विचार, पढ़ें इंटरनेशनल डांस के कोट्स, विशेज

हर साल 29 अप्रैल को दुनिया भर में “अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस” (International Dance Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। आगे पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के कोट्स जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

International Dance Day 2026: हर साल 29 अप्रैल को पूरी दुनिया में “अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस” (International Dance Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ नृत्य के उत्सव का नहीं, बल्कि उस कला को सम्मान देने का अवसर है, जो भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने की क्षमता रखती है। नृत्य (डांस) न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य का भी सुंदर संगम माना जाता है। आज इस खास दिन के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस के कोट्स, विशेस, मैसेज...

International Dance Day 2026

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2026

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस?

इस खास दिन को मनाने की शुरुआत साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (International Theatre Institute - ITI) की अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति द्वारा की गई थी। यह संगठन UNESCO से जुड़ा एक गैर-सरकारी संस्थान है, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह दिन प्रसिद्ध बैले कलाकार जीन-जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है, जिन्हें “फादर ऑफ बैले” यानी बैले का जनक कहा जाता है। उनका जन्म 29 अप्रैल 1727 को हुआ था। उनकी नृत्य के प्रति सोच ने आधुनिक बैले को नई दिशा दी।

End of Feed