इंस्टाग्राम CEO के बच्चों को कमाना पड़ता है स्क्रीन टाइम, क्यों एडम मोसेरी की पेरेंटिंग ने छेड़ी नई बहस

Adam Mosseri की इस पेरेंटिंग का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना है कि मनोरंजन अधिकार नहीं, जिम्मेदारी निभाने के बाद मिलने वाला ईनाम है। इसे कमाना पड़ेगा।

एडम मोसेरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के CEO हैं। हाल ही में उन्होने बताया कि उनके बच्चे स्क्रीन टाइम 'कमाते' हैं। यानी उन्हें मोबाइल, वीडियो गेम या टीवी देखने का मजा मुफ्त में नहीं मिलता। कुछ जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद ही स्क्रीन टाइम मिलता है। डिजिटल युग में इंस्टाग्राम सीईओ के इस पेरेंटिंग स्टाइल ने नई बहस छेड़ दी है।

Instagram CEO Adam Mosseri

स्क्रीन टाइम कैसे कमाते हैं इंस्टाग्राम सीईओ के बच्चे (Photo: Adam Mosseri Instagram)

क्या है 'स्क्रीन टाइम कमाने' का कॉन्सेप्ट?

एडम मोसेरी के बच्चों के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई है कि पूरे सप्ताह के दौरान उनके पास आधे-आधे घंटे के तीन स्लॉट होते हैं, जिनमें उन्हें अपना होमवर्क करना होता है। अगर वे अपने तीनों होमवर्क सेशन्स पूरे कर लेते हैं, तो उन्हें वीकेंड मे 90 मिनट का स्क्रीन टाइम मिल जाता है। इस कॉन्सेप्ट का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना है कि मनोरंजन अधिकार नहीं, जिम्मेदारी निभाने के बाद मिलने वाला ईनाम है। यह एक नए तरह की पेरेंटिंग स्टाइल है।

End of Feed