Indira Gandhi Motivational Quotes: इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू की इकलौती संतान थीं। इंदिरा गांधी का बचपन राजनीतिक माहौल में बीता, क्योंकि उनके पिता और दादा दोनों ही भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की और बाद में शांति निकेतन के विश्व भारती विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें 'प्रियदर्शिनी' नाम दिया, जिसका अर्थ है "सुंदर दिखने वाली"। इंदिरा गांधी ने औपचारिक रूप से 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन किया। 1959 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद, 1966 में वह पहली बार भारत की प्रधानमंत्री बनीं। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार और फिर 1980 से 1984 में अपनी राजनीतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ, और हरित क्रांति शामिल हैं। उन्होंने 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा की, जिसके लिए उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन उनके विचार लोगों को काफी पंसद आते रहे। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें इंदिरा गांधी के मोटिवेशनल कोट्स।
Indira Gandhi Motivational Quotes in Hindi
1. जिंदगी का उद्देश्य विश्वास करना, उम्मीद करना और चेष्टा करना है।
2. जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं, आप किसी न किसी को डिस्टर्ब करते हैं।
3. जो अपने देश की सेवा करते हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
4. आप मुट्ठी बंद करके हाथ नहीं मिला सकते हैं।
5. सवाल करने की ताकत सभी मानवीय विकास का आधार है।
6. क्षमा वीरों का गुण है।
7. लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं पर अधिकारों को याद रखते हैं।
8. संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है। पूरा प्रयास पूर्ण विजय है।
