India-Pak Chicken Manchurian Fight: इंडिया और पाकिस्तान के बीच की लड़ाईयां दुनिया भर में काफी मशहूर है। अब चाहे लड़ाई सरहद की हो, क्रिकेट की या खाने की दोनों देश के लोगों के बीच आग पकड़ ही लेती है। हाल ही में भारत-पाक के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच ऐसी जंग देसी वर्जन वाले चाइनीज चिकन मंचूरियन को लेकर छिड़ी हुई है। दोनों देशों के लोगों का दावा है कि, चिकन मंचूरियन का जन्म उनके देश में हुआ है। वहीं भारतीय को कहना है कि, चिकन मंचूरियन को पाकिस्तानी डिश बताने वाली बात बिल्कुल अस्वीकार्य है। और चिकन मंचूरियन को जल्द से जल्द एक हिंदी चीनी डिश करार कर देना चाहिए।
Chicken Manchurian
कैसे शुरु हुआ भारत-पाक का ये Food War
भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच चिकन मंचूरियन को लेकर जंग तब छिड़ी थी, जब न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में चिकन मंचूरियन को पाकिस्तान और चीन के ज़ायके से मिलकर बनी एक डिश घोषित कर दिया गया था। अमेरिकी अखबार की खबर को लिखने वाली पाकिस्तानी लेखिका ज़ैनब शाह का दावा था कि नब्बे के दशक में लाहौर के एक रेस्टोरेंट 'सन क्वांग' में चिकन मंचूरियन जैसी कोई डिश पहली बार बनाई गई थी। और पाकिस्तान में मिलने वाला चिकन मंचूरियन दुनिया में सबसे ज्यादा लजीज है, तथा इस बात पर पाकिस्तान के चीनीयों की भी पूरी सहमती है।बस फिर होना क्या था, ट्विटर पर इस लेख का हवाला देते हुए भारत और पाक के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच शाब्दिक जंग छिड़ गई। चिकन मंचूरियन फाइट पर भारतीयों का कहना है कि, ये न्यूयॉर्क टाइम्स है या कराची टाइम्स? वहीं भारतीयों ने अपनी बात एक तथ्य के साथ प्रस्तुत की जिसके मुताबिक, चिकन मंचूरियन को पहली बार भारतीय-चीनी मूल के नेल्सन वांग ने बनाई थी, जिनका जन्म कोलकाता में हुआ था। जिस लिहाज से चिकन मंचूरियन की रेसिपी इंडियन-चीन डिश के खाते में शामिल होनी चाहिए।
